Posts

Showing posts from October, 2020

बेटियां- अटल, प्रबल, प्रचण्ड।

Image
क्या, ना झुका सर अब? क्या, नहीं भ्रष्ट हुआ स्वाभिमान तुम्हारा? क्या, शेष है अब इज़्ज़त तुम्हारी? जब-जब तुमने एक बेटी को तड़पाया है, हरदम जब तुमने उसको नीचा दिखाया है। हां, वही पावन रूप जिसने तुम्हें इस धरती पे बुलाया है।  उन्हें दुत्कारने वाले, उसकी काबिलियत की तुलना करने वाले, इतना समर्थ तुम्हें किसने बनाया है? ये तो अवर हैं, ये तय करने वाले, भगवान तुम्हें किसने बनाया है? बनेंगी बेटियां सशक्त तो, होगा देश का विकाश। रौनक होगा दीपक ज्ञान का, होगा पितृसत्तात्मकता का विनाश। ना होगी सीमा कोई तरक्कियों की, होगा खुशियों का संचार। ना हक से ना बल से, रहेगा ना पीछे कोई शर्म से, अटल रह कर अपने मार्ग पर, मिलाएंगी बेटियां भी कदम, कदम से। महत्व समझो ज्ञान का, यूं ही मज़ाक में ना टाला करो। बेटों को तो विद्यालय भेज दिया, बेटियों को भी तो डाला करो। अज्ञान के समंदर में, ज्ञान का पुष्प पनपने दो, बेटियां तो घर की लक्ष्मी होती हैं, आखिर उनको भी तो पढ़ने दो। शिक्षित होगी नारी तो, शिक्षित पूरा परिवार होगा। अवगत होगी वो भी जब, तब ही भारत माता का सपना साकार होगा। देवी के नौ अवतार से सीख लो, क्या-क्या कर द...

शिक्षक!

 ए ईश्वर, रहे ना जग में ऊंचा नाम किसी का, रखना सलामत अपनी हिफाज़त में, मेरी हर दुआ में है शिक्षक नाम जिसका। ज्ञान की वो पावन मंदिर है शिक्षक, जीवन के अंधियारे में चमकती वो चांदनी है शिक्षक, सफलता के मार्ग की वो रौशनी है शिक्षक, एक माता और एक पिता का वो अवतार है शिक्षक, निष्पक्ष, निहस्वार्थ स्नेह की वो मसाल है शिक्षक, तुम्हारी उचाईयों का वो सपना साकार है शिक्षक, जिनकी गुणों को माप ना पाए ये कलम आज, ऐसे गुणों के सरताज है वो शिक्षक।